फुलवारीशरीफ प्रखंड के कुरकुरी गाँव में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण

फुलवारीशरीफ प्रखंड के कुरकुरी गाँव में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण होगा। जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि इसके लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, पटना (ग्रामीण) को चिन्हित भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) उपलब्ध करा दिया गया है। विद्युत कार्यपालक अभियंता को विद्युत शक्ति उपकेन्द्र के निर्माण हेतु तेजी से कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, पटना (ग्रामीण) द्वारा ग्राम कुरकुरी में 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र के लिए थाना संख्या 36 में वांछित भू-भाग (30 मीटर,  40 मीटर) को आवंटित करते हुए अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने का अनुरोध दो दिन पूर्व किया गया था। इसके आलोक में अंचल अधिकारी, फुलवारीशरीफ के माध्यम से प्रस्तावित रकबा 31 डेसीमल भू-खंड का 24 घंटा के अंदर एनओसी उपलब्ध करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार के आदेश के आलोक में जिला प्रशासन, पटना द्वारा जनहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है तथा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढंग से कार्रवाई की जाती है। कुरकुरी में विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण होने से एक बड़े भू-भाग के हज़ारों लोगों को फ़ायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *